Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

डॉ.मुक्ता कौशिक साहित्य प्रतिभा सम्मान से सम्मानित

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- 26वें प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन का भव्य आयोजन महासमुंद में किया गया, जिसमें प्रदेशभर के साहित्यकार...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- 26वें प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य सम्मेलन का भव्य आयोजन महासमुंद में किया गया, जिसमें प्रदेशभर के साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के अध्यक्ष श्री कान्हा कौशिक ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी जिला महासमुंद के सभापति श्री संदीप दीवान उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सोरीन सेन (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद), डॉ. अनुसूया अग्रवाल (प्राचार्य, महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय, महासमुंद) एवं श्री प्रभात मिश्रा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग, रायपुर) शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए साल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर “साहित्य प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया। वर्तमान में डॉ. मुक्ता कौशिक ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर में सह प्राध्यापक के रूप में पदस्थ हैं।

            डॉ. मुक्ता कौशिक को यह सम्मान छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। वे साहित्य के क्षेत्र में पहले भी कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं। सम्मान प्राप्ति पर श्री प्रभात मिश्रा, श्री कान्हा कौशिक, डॉ. हरिसिंह पाल (महामंत्री, नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली), डॉ. शम्भू पवार (अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, जयपुर), डॉ. आशीष नायक (नेपाल पुरस्कृत), डॉ. अनुसूया अग्रवाल, डॉ. शैलचंद्रा, डॉ. आशुतोष शुक्ला (संचालक), डॉ. रिया तिवारी (ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर), डॉ. गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी (सचिव, विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान) सहित अनेक साहित्यकारों एवं प्राध्यापकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


No comments