छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- सिंधी समाज के आराध्य देव चेट्रीचंद के अवसर पर सामाजिक जनो द्वारा नगर में जुबा, बाइक रैली के साथ ही नगर दौड का ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- सिंधी समाज के आराध्य देव चेट्रीचंद के अवसर पर सामाजिक जनो द्वारा नगर में जुबा, बाइक रैली के साथ ही नगर दौड का आयोजन कर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अलसुबह सिंधी समाज की महिला युवा विंग द्वारा डा एपीजे अब्दुल कलाम आक्सीजोन गार्डन में जुंबा में बडी संख्या में महिलाओ, युवतियो सहित सामाजिक जनो ने सहभागिता दी।तत्पश्चात युवाओं द्वारा नगर दौड का भी आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में सामाजिक जनों की सहभागिता रही। इस अवसर पर गुरूद्वारा स्थित मंदिर में भगवान झूलेलाल की प्रतिमा की मूर्ति स्थापना कर भण्डारा का आयोजन भी लोगो के लिए किया गया।
तत्पश्चात बहराणा साहब की सवारी का विसर्जन कर शाम को बाइक रैली कर भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर नगर की सुख-समृ़िद्व की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल नवलानीउपाध्यक्ष राजकुमार बजाज, सचिव मुरली शादीजा, सचिव राजेन्द्र बजाज, प्रकाश चैनवानी, मोहन सुखरामणी, सुनील जेठानी, सुरेश वरदियानी, आकाश रमानी, मनोहर सुंदरानी, राजेश बजाज, विक्रांत सुखरामणी, अध्यक्ष सुमन बजाज, भारती सुंदरानी, पूर्वी सुखरामणी, भाविका सुखरामणी, वैशाली रमानी, सिमरन चैनवानी, कोमल चैनवानी, सहित सामाजिक जनों की बडी सख्या में उपस्थिति रही।


No comments