छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हर व र्ष की तरह इस वर्ष भी कुरूद में आयोजित भव्य मेला आज अपने अंतिम दिन में पहु...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हर व र्ष की तरह इस वर्ष भी कुरूद में आयोजित भव्य मेला आज अपने अंतिम दिन में पहुंच गया है। नवरात्रि का यह मेला प्रतिवर्ष दशमी तक चलता है और आज रात इसके समापन के साथ ही इस वर्ष का आयोजन संपन्न होगा। मेले के आखिरी दिन लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
इस वर्ष मेले में मीना बाजार का विस्तार विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने लंबे समय तक लोगों को अपनी ओर खींचे रखा। दूर-दूर से आए लोगों ने विभिन्न दुकानों, स्वादिष्ट खानपान और मनोरंजन के साधनों का जमकर लुत्फ उठाया। गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्ग के लोगों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। मेले में इस बार कई नए आकर्षण भी जोड़े गए हैं। जल परी और डरावना भूत बंगला लोगों के बीच खासे लोकप्रिय रहे। इसके अलावा ऑक्टोपस झूला, टोरा-टोरा, हवाई झूला, सुपर ड्रैगन, ब्रेकडांस, मिक्की माउस, टाइटैनिक, रेंजर झूला, बेबी झूला, ट्रेन सालंबो, मौत का कुआं, मोटर बोट, मोटरसाइकिल धूम और स्कॉर्पियो धूम जैसे रोमांचक झूले भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं।
मेला इंचार्ज सिन्हा जी ने बताया कि आज मीना बाजार का अंतिम दिन है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले के भव्य आयोजन का आनंद लें। विभिन्न राज्यों से आई सुसज्जित दुकानों ने भी मेले की रौनक में चार चांद लगा दिए हैं।कुल मिलाकर, इस वर्ष का कुरूद मेला अपने नए आकर्षण और भव्यता के चलते लोगों के लिए यादगार बन गया है।


No comments