छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- ग्रेसियस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, अभनपुर में वार्षिक उत्सव ‘ग्रेस कार्निवल 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- ग्रेसियस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट, अभनपुर में वार्षिक उत्सव ‘ग्रेस कार्निवल 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री प्रभात मिश्रा (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग), विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार बंसल एवं अध्यक्षता कर रहे डॉ. आशुतोष शुक्ला (संचालक, ग्रेसियस इंस्टिट्यूट) सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी राजगीत ‘अरपा पैरी के धार’ की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने प्रस्तावना उद्बोधन में बताया कि संस्थान के विद्यार्थी शिक्षा, तकनीकी क्षेत्र एवं पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं में अपनी पहचान बना रहे हैं, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने शिक्षा के साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर डॉ. आशुतोष शुक्ला ने अपने प्रेरक उद्बोधन में युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में संयम बनाए रखने और लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सीख दी। उन्होंने गौतम बुद्ध के प्रसंग के माध्यम से तनाव प्रबंधन और धैर्य का महत्व समझाया।
विशिष्ट अतिथि श्री अशोक कुमार बंसल ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और शिक्षा के महत्व को बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मुख्य अतिथि श्री प्रभात मिश्रा ने शिक्षा को जीवन की अंधेरी राहों में प्रकाश देने वाला माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को अपने भीतर की रोशनी को पहचानने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम के दौरान वार्षिक खेलकूद एवं शैक्षणिक उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. डी. कलई चिलवई द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, उषा तिवारी, बृजेश शुक्ला, सह-निदेशक श्रीमती भारती शुक्ला सहित अनेक शिक्षाविद, प्राध्यापक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


No comments