Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जल्द करेंगे धमतरी का दौरा

आमदी व धमतरी में करोड़ों के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन-लोकार्पण, ब्राह्मण समाज को मिलेगा नवीन भवन धमतरी:-  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु ...


आमदी व धमतरी में करोड़ों के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन-लोकार्पण, ब्राह्मण समाज को मिलेगा नवीन भवन

धमतरी:- प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जल्द ही धमतरी दौरा प्रस्तावित है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू ने दोनों नेताओं को धमतरी आने का औपचारिक निमंत्रण दिया, जिस पर उन्होंने सहर्ष सहमति जताते हुए शीघ्र आगमन का आश्वासन दिया है।

       प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद विकास कार्यों को तेजी मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धमतरी जिले के प्रति विशेष लगाव रहा है और उन्होंने समय-समय पर जिले को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं। आने वाले समय में भी धमतरी को नई योजनाओं और विकास कार्यों से लाभान्वित किया जाएगा।

        उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान आमदी एवं धमतरी क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा।इसके साथ ही सरकार द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए एक नवीन भवन भी प्रदान किया जा रहा है, जिसका लोकार्पण भी इसी दौरे में किए जाने की संभावना है। रंजना साहू ने कहा कि यह दौरा धमतरी जिले के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

No comments