Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेस कार्निवल...नर्सिंग दीक्षांत एवं लैंप लाइटिंग समारोह में सेवा भावना पर जोर

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर:- ग्रेसियस इंस्टीट्यूट अभनपुर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ग्रेस कार्निवल 2026 के द्वितीय दिन ग्रेसियस कॉ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- ग्रेसियस इंस्टीट्यूट अभनपुर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ग्रेस कार्निवल 2026 के द्वितीय दिन ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा लैंप लाइटिंग एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रेसियस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप उपस्थित रहे। वहीं सम्मानित अतिथि के रूप में श्यामलाल धावड़े (सचिव, ग्राम उद्योग विभाग), डॉ. हर्षित मिश्रा (निदेशक एवं सुपर स्पेशलिस्ट), विशिष्ट अतिथि डॉ. पूनम मिश्रा (वरिष्ठ परामर्शदाता), डॉ. अनुराग जैन (ज्वाइंट सेक्रेटरी, ग्रेसियस इंस्टीट्यूट) एवं श्रीमती भारती शुक्ला (सह संचालक) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

                कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती वंदना एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के साथ हुई, जिससे वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया।इस अवसर पर डॉ. हर्षित मिश्रा ने अपने संबोधन में नर्सिंग पेशे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीज का सबसे करीबी संबंध नर्स से होता है। नर्स अपनी निष्ठा, सहनशीलता और सेवा भाव से मरीज की देखभाल करती है। वे समय-समय पर दवाइयां देने के साथ-साथ मरीज के स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखती हैं।उन्होंने कहा कि डॉक्टर मरीज से सीमित समय के लिए मिल पाते हैं, लेकिन नर्स दिन-रात मरीज की सेवा में तत्पर रहती हैं। उनकी मुस्कान ही मरीज और उसके परिजनों की आधी परेशानी दूर कर देती है। आज नर्सिंग का प्रशिक्षण स्तर इतना उन्नत हो गया है कि नर्सें चिकित्सा सेवा के बड़े हिस्से को कुशलता से संभाल रही हैं।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता और सेवा की सच्ची मिसाल है, जो समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में नर्सिंग विद्यार्थियों ने लैंप लाइटिंग के माध्यम से सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली, जिससे समारोह और भी प्रेरणादायक बन गया।

No comments