छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधायक ओंकार साहू के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत आमदी को एक बड़ी विकासात्मक सौगात...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधायक ओंकार साहू के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत आमदी को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। क्षेत्र में प्रस्तावित 4 लेन गौरव पथ निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से आमदी सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल व्याप्त है तथा आमदी नगर पंचायत की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगी है।विधायक ओंकार साहू ने राजनांदगांव–गुंडरदेही–धमतरी–नगरी–सिहावा–बोरई मार्ग (राज्य मार्ग क्रमांक 23) के कि.मी. 66/8 से 70/2 (लगभग 3.50 कि.मी.) तक आमदी नगर पंचायत क्षेत्र में 4 लेन गौरव पथ एवं सौंदर्यीकरण कार्य को वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल किया गया था, जिसे अब प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 21.19 करोड़ 54 हजार की लागत स्वीकृत की गई है। यह मार्ग क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों एवं वाहनों का आवागमन होता है। सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन से यातायात अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा, साथ ही व्यापार, आवागमन एवं समग्र क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।आमजन की सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय नागरिकों ने विधायक ओंकार साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है तथा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने की अपेक्षा जताई है।
उल्लेखनीय है कि इस मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी आमदी की अध्यक्ष कविता साहू के नेतृत्व में पार्षदों एवं कांग्रेसजनों द्वारा नगर पंचायत आमदी के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर आंदोलन किया गया था, जिसके बाद इस दिशा में तेजी आई और अंततः इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति मिल पाई।इस अवसर पर नगर पंचायत आमदी के पूर्व अध्यक्ष मनोज साहू, जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर, पारसमणि साहू, चित्तेंद्र साहू, ललिता पटेल, भूषण साहू, घनानंद साहू, गजेन्द्र कुम्भाकर, तोषण माला, रामचंद्र देवागन , नीलकंठ ध्रुव , व्यास नारायण निषाद, खोजु साहू, युवराज देवांगन, गजेन्द्र साहू, खेमलाल पटेल, लेखू पटेल, उमेश साहू, सोहिल साहू, हिमांशु साहू सहित नगरवासियों ने विधायक ओंकार साहू का आभार व्यक्त किया।


No comments