Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपी गिरफ्तार..

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी की घटना का धमतरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपि...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी की घटना का धमतरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 को शाम करीब 7 बजे वर्मा गैरेज के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने प्रार्थी वेंकटेश ध्रुव (26 वर्ष), निवासी बालाजी नगर कुरूद, अपने साथी तोषण सिन्हा के साथ मौजूद था। इसी दौरान आरोपी अमन चन्द्राकर और मेहुल चन्द्राकर वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया।

              विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धक्का-मुक्की की। इसी बीच मेहुल चन्द्राकर ने चाकू से तोषण सिन्हा के पेट में वार किया, जबकि अमन चन्द्राकर ने उसी चाकू से पीठ और कंधे के पास हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।घटना की सूचना मिलते ही थाना कुरूद पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित विवेचना शुरू की। घायल को सिविल अस्पताल कुरूद में भर्ती कराया गया और वैज्ञानिक अधिकारी की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

              जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनकी निशानदेही पर छत्तीसगढ़ ढाबा के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने सभी साक्ष्य गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किए।मामले में थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपियों में अमन चन्द्राकर (29 वर्ष), निवासी सरोजनी चौक कुरूद तथा मेहुल चन्द्राकर उर्फ अनांक चन्द्राकर (28 वर्ष), निवासी बस स्टैंड सांधा चौक कुरूद शामिल हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

No comments