छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व में ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश बघेल जी का ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव के नेतृत्व में ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश बघेल जी का तेलीनसत्ती ओवर ब्रिज में जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक नारेबाजी करते हुए पुष्पमाला पहनाकर एवं गर्मजोशी से श्री बघेल का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव ने कहा कि भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और जनकल्याण के अनेक कार्य हुए हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में बघेल जी के प्रति अपार सम्मान और उत्साह है।
विधायक ओंकार साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि भूपेश बघेल जी ने प्रदेश के हर वर्ग के हित में कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और एकजुटता आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू के नेतृत्व में 5 भाजपा कार्यकर्ताओं को भूपेश बघेल के हाथों गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया गया। इनमें भानपुरी के पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष छबिलाल साहू, नारायण साहू, मणि राम साहू एवं पूजा यादव शामिल हैं।
कांग्रेस में शामिल हुए छबिलाल साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस देश को आज़ादी दिलाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गांव-गांव में नहर, सड़क और नाली निर्माण जैसे अनेक विकास कार्य कराए गए, जिससे आज देश में हरित क्रांति फल-फूल रही है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की बात कही।सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, गुरुगोपाल गोस्वामी, भारती साहू (जनपद सदस्य), योगेश मार्कण्डे (जनपद सदस्य), जीवन लाल डहरिया, धर्मेंद्र पटेल, रघुवीर रामटेके, नलनी सोनवानी, तेजराम सिन्हा, दिनेश साहू, मुकेश ध्रुव, बंटी मरकाम, खिलेन्द्र साहू, राकेश मौर्य, पुखराज साहू (युवा कांग्रेस), हेमलाल बंजारे, संतोष हिरवानी, बिसम्भर साहू, गुरूचरण साहू, चन्द्रहास साहू, भालचंद्र पटेल, होरी लाल ओझा, नरसिंह पटेल, शत्रुघ्न साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, प्रीतम साहू, धर्मेंद्र साहू, पियूष साहू, भीखम साहू, चित्रांस रजक , कौशल यादव, कौशल तारक, भानुराम साहू, गणेश साहू, प्रकाश साहू , भूपेंद्र साहू , बैसाखू तारक, योगेश्वर साहू, देवराम साहू, दिनेश सिन्हा, रंजीत साहू, मोहन जांगड़े, पवन बघेल, शिव चन्द्राकर, अशोक गुप्ता, मुकेश साहू, कृष्णा लहरें, अन्नु कुर्रे, रविन्द्र जांगड़े, वासु गायकवाड़, धनेश्वर यादव, टोमन साहू, उत्तम साहू, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments