छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भव्य प्रार्थना शेड निर्माण की स्वीकृति मंत्रालय, स्कूल शिक्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भव्य प्रार्थना शेड निर्माण की स्वीकृति मंत्रालय, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान की गई है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
रंजना साहू ने कहा कि धमतरी में शिक्षा के क्षेत्र को लगातार मजबूत और सुव्यवस्थित करने के लिए राज्य सरकार से निरंतर सहयोग और स्वीकृतियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और धमतरी भी इससे लाभान्वित हो रहा है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि धमतरी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्वामी आत्मानंद स्कूल गोकुलपुर, स्वामी आत्मानंद स्कूल हटकेसर, शिव सिंह वर्मा गर्ल्स स्कूल, दानीटोला, प्राथमिक शाला सेंचुआ, माध्यमिक शाला डाही, हायर सेकेंडरी स्कूल डाही, प्राथमिक शाला जुनवानी एवं माध्यमिक शाला जुनवानी में प्रार्थना के लिए भव्य शेड निर्माण की स्वीकृति दी गई है।
रंजना साहू ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सहित राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है।


No comments