Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अंतर्गत लैम्प लाइटिंग एवं दीक्षांत समारोह का "भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर:- ग्रेसियस इंस्टिट्यूट अभनपुर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ग्रेस कार्निवल 2026 के द्वितीय दिवस ग्रेसियस ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- ग्रेसियस इंस्टिट्यूट अभनपुर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक उत्सव ग्रेस कार्निवल 2026 के द्वितीय दिवस ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अंतर्गत लैम्प लाइटिंग एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला ने की।मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदारनाथ कश्यप, आईएएस सचिव ग्राम उद्योग विभाग श्याम लाल धावड़े, सम्मानित अतिथि हर्षित मिश्रा (निर्देशक एवं सलाहकार), विशिष्ट अतिथि पूनम मिश्रा, डॉ. अनुराग जैन (जॉइंट सेक्रेटरी) एवं श्रीमती भारती शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही।

            कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद छत्तीसगढ़ी राजगीत अरपा पैरी के धार की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत डॉ. आशुतोष शुक्ला एवं डॉ. अनुराग जैन ने किया। वार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया।अपने संबोधन में डॉ. आशुतोष शुक्ला ने कहा कि नर्सिंग पेशा सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक है, जिसमें मरीज के प्रति संवेदनशीलता सर्वोपरि होती है। मुख्य अतिथि केदारनाथ कश्यप ने स्वास्थ्य सेवाओं में हुए विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और ऐसे संस्थान क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

             श्याम लाल धावड़े ने कॉलेज जीवन को करियर निर्माण का महत्वपूर्ण चरण बताते हुए संस्थान की भूमिका की सराहना की। वहीं हर्षित मिश्रा ने कहा कि मरीज और नर्स के बीच सबसे गहरा भावनात्मक संबंध होता है, जो सेवा और विश्वास पर आधारित होता है।

           इस अवसर पर नर्सिंग एवं फार्मेसी के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ. रिया तिवारी ने किया।लैम्प लाइटिंग से पूर्व डॉ. गीतांजलि मानिकपुरी द्वारा विद्यार्थियों को सेवा, ईमानदारी और समर्पण की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर सेवा भावना का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।अंत में दीक्षांत समारोह के तहत उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, अभिभावक, प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments