छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर: - विकासखंड के नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी धर्मदास जैन का छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, अभनपुर ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- विकासखंड के नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी धर्मदास जैन का छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, अभनपुर के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।सौजन्य मुलाकात के दौरान कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। श्री जैन ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने मर्ज हुए विद्यालयों में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर कर कार्यों में एकरूपता लाने तथा विभिन्न विभागीय विषयों पर प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित करने की बात कही।
श्री जैन ने विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा जताई, जिस पर कर्मचारी संगठन ने भी पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर संघ के तहसील अध्यक्ष बुद्धेश्वर वर्मा, संरक्षक पवन गुरूपंच, ब्लॉक उपाध्यक्ष बुलाकी राम एनेश्वरी, सचिव तानसिंह ध्रुव, भुखुराम ध्रुव, मदनलाल चंदन, हरिश्चन्द्र साहू, मनोज कुमार साहू सहित कर्मचारी संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित


No comments