छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण आज प्रसारित हुआ, जिसमें ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण आज प्रसारित हुआ, जिसमें उन्होंने देश-विदेश के नागरिकों से अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने धमतरी के स्वामी विवेकानंद वार्ड में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।इस दौरान रंजना साहू ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, ऐतिहासिक उपलब्धियों और आम नागरिकों की असाधारण कहानियों से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से देश की संस्कृति, परंपरा, नवाचार और जनभागीदारी की ताकत का एहसास होता है और हर बार यह कार्यक्रम सुनकर गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम समाज को जोड़ने, प्रेरित करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प दिलाता है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि इसका लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंच रहा है। साथ ही वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ऊर्जा आवश्यकताओं को लेकर सतर्क रहने की बात कही।
प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए जनभागीदारी की शक्ति को रेखांकित किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण के लिए संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में जल संचय अभियान ने देशभर में लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इसके अलावा प्रधानमंत्री ने फिटनेस और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नजदीक है और विश्वभर में योग के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं की शक्ति को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि जब युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाते हैं, तो देश तेजी से आगे बढ़ता है।इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी (सोशल मीडिया) लक्ष्मण गौतम, पूर्व पार्षद सुशीला तिवारी, विजय रामरख्यानी, देवेश अग्रवाल, उमेश शाह, विशाल रामरख्यानी, नरेंद्र मिश्रा, विद्याधर दीवान, राजेश त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, पूजा रामरख्यानी, प्रीति रामरख्यानी, प्रिया रामरख्यानी, काशवी रामरख्यानी, नील जगयासी सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments