Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस की बड़ी जीत: भुनेश्वर ठाकुर बने नगर पंचायत पलारी के उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज पलारी:-- नगर पंचायत पलारी, जिला बालोद में उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में कांग्रेस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कांग्रेस ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

पलारी:-- नगर पंचायत पलारी, जिला बालोद में उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में कांग्रेस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कांग्रेस समर्थित पार्षद भुनेश्वर ठाकुर नगर पंचायत पलारी के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस सफलता के पीछे कांग्रेस संगठन की एकजुटता और समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।विधायक ओंकार साहू को बनाया गया था पर्यवेक्षक ...छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार नगर पंचायत पलारी में उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु धमतरी विधायक ओंकार साहू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। उन्हें स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में आवश्यक रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

                       स्थानीय नेताओं और पार्षदों से किया व्यापक समन्वय...निर्देशानुसार विधायक ओंकार साहू पलारी पहुंचे और जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, निर्वाचित पार्षदों तथा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से विस्तृत चर्चा की। सभी पक्षों के साथ सकारात्मक संवाद और संगठनात्मक समन्वय स्थापित करते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया।

       भुनेश्वर ठाकुर को मिला सर्वसम्मत समर्थन...विचार-विमर्श और संगठनात्मक सहमति के बाद कांग्रेस समर्थित पार्षद भुनेश्वर ठाकुर को उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया गया। संगठन की एकजुटता और कांग्रेस नेताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम रहा कि भुनेश्वर ठाकुर उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

           कांग्रेस संगठन की एकजुटता की जीत : ओंकार साहू...उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में सफलता मिलने पर विधायक ओंकार साहू ने सभी निर्वाचित पार्षदों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

      जनहित और विकास को मिलेगी नई दिशा..विधायक ओंकार साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित उपाध्यक्ष भुनेश्वर ठाकुर नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करती रही है और आगे भी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

     कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल...भुनेश्वर ठाकुर के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की एकता और मजबूत नेतृत्व का परिणाम बताते हुए नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

No comments