छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धमतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस पहल के लिए धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल सहित राज्य शासन के प्रति आभार जताया। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के तहत कई मंदिरों के विकास कार्यों के लिए 5-5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें ग्राम पंचायत सोरम स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में स्टील ग्रील एवं जीर्णोद्धार कार्य, ग्राम पंचायत लीलर के अखाड़ा मैदान हनुमान मंदिर में सौंदर्यीकरण, ग्राम पंचायत बोडरा (स) के बाजार चौक शिव मंदिर में मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण, ग्राम पंचायत भोयना के मड़ाईभाटा शिव मंदिर में मरम्मत कार्य तथा ग्राम पंचायत सेमरा डी के शिव मंदिर में जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं।
जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी। मंदिरों के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होने से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल, धमतरी नगर निगम महापौर रामू रोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू एवं पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।


No comments