छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर धमतरी स्थित किले के श्री राम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर धमतरी स्थित किले के श्री राम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों की सजावट से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री राम के दर्शन हेतु पहुंचे।इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू ने भी सहभागिता निभाते हुए विधि-विधान से आरती ली। महाआरती के दौरान पूरे मंदिर में “जय श्री राम” के जयघोष गूंज उठे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान श्री राम से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की। आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई।


No comments