छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम नवागांव (कंडेल) में सतनामी समाज द्वारा त्रि-दिवसीय संगीतमय मंगल भजन एवं संत समागम समारोह का आयोजन किया ज...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम नवागांव (कंडेल) में सतनामी समाज द्वारा त्रि-दिवसीय संगीतमय मंगल भजन एवं संत समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बरातू राम घृतलहरे के अनुसूचित जाति बालक गृह परिसर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उनसे समाज द्वारा कार्यक्रम में शामिल होकर समाज को आशीर्वचन देने का अनुरोध किया गया है।
कार्यक्रम विवरण के अनुसार पहले दिन 3 अप्रैल (शुक्रवार) को शाम 4 बजे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस दिन जिला, ब्लॉक एवं युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में सतनामी समाज द्वारा मंगल भजन मंडलियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
दूसरे दिन 4 अप्रैल (शनिवार) को आसपास के जिलों और गांवों से आई लगभग 8 मंगल भजन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी। तीसरे दिन 5 अप्रैल (रविवार) को समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक भजन मंडलियों की प्रस्तुति, महाआरती और महाप्रसादी भोजन भंडारा होगा। इसके बाद रात 10 बजे से लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सतनामी समाज एवं ग्राम पंचायत नवागांव (कंडेल) द्वारा तैयारियां शुरू कर दी हैं।


No comments