Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल में मिलिट्री स्टाइल ट्रेनिंग से निखर रहा विद्यार्थियों का व्यक्तित्व

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  मेघा:- मेघा में संचालित क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विक...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

मेघा:- मेघा में संचालित क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक अनोखी पहल की जा रही है। विद्यालय में बच्चों को नियमित रूप से मिलिट्री आधारित फिजिकल ट्रेनिंग और अनुशासन शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्यार्थियों को परेड, ड्रिल, शारीरिक व्यायाम, टीमवर्क तथा अनुशासन के विभिन्न पहलुओं का अभ्यास कराया गया।

        मिलिट्री शैली की इस ट्रेनिंग के माध्यम से बच्चों को समय पालन, जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना भी सिखाई जा रही है।

            विद्यालय के डायरेक्टर पारख दास मानिकपूरी ने बताया कि आज के समय में केवल किताबी शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों का शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास भी उतना ही जरूरी है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में मिलिट्री स्टाइल फिजिकल ट्रेनिंग और अनुशासन शिक्षा को विशेष रूप से शुरू किया गया है, ताकि विद्यार्थी भविष्य में आत्मविश्वासी, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

            इस पहल की क्षेत्र के अभिभावकों द्वारा भी सराहना की जा रही है। उनका कहना है कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आगे भी विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, खेलकूद और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी।

No comments