Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कंवर ग्रामीण साहू समाज की कर्मा जयंती कलश यात्रा के साथ सम्पन्न

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  पुरूर:- ग्रामीण साहू समाज कंवर द्वारा 19 मार्च को कर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

पुरूर:- ग्रामीण साहू समाज कंवर द्वारा 19 मार्च को कर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर कर्मा भवन, शिव चौक, बाजार चौक, आबादी पारा एवं चण्डी मंदिर होते हुए नरसिंग नाथ पारा से साहू सदन पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सौरभ साहू, जनपद अध्यक्ष गुरूर सुनीता संजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिर्रीटोला ‘पुरूर’ टुकेश्वर पाण्डेय, जनपद सदस्य ममता विजय गौतम, परिक्षेत्र अध्यक्ष कंवर नीलकंठ साहू, सरपंच बालचंद टंडन, उपसरपंच नवीन आनंद पटेल, प्राधिकृत सोसायटी अध्यक्ष छगन लाल साहू, भाजपा नेता संजय साहू, धन्नू लाल टंडन एवं डेमन लाल साहू उपस्थित रहे।

           अतिथियों के द्वारा दानवीर भामाशाह भवन के टीनाशेड का लोकार्पण किया गया तथा समाज के प्रमुख लोगों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर ग्रामीण पदाधिकारी घनाराम जेठमल, छगन लाल साहू, त्रिलोकी गजपाल, यमलेश साहू, राधिका साहू, त्रिवेणी साहू, गीता साहू, ईश्वर लाल साहू, नंदकिशोर साहू, जागेश्वर साहू, गोकुल साहू, नोहर कलिहारी, अजित साहू, चिंतर सिंह साहू, रमेश साहू, भानू साहू, संजीवन लाल साहू, अम्पी लाल साहू सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

No comments