Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्राम झूरा नवागांव स्कूल में 15लाख की लागत से बनेगा शेड निर्माण, विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - ग्राम पंचायत झूरा नवागांव के शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि-विधान एवं वै...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम पंचायत झूरा नवागांव के शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री केशव साहू उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा मंडल भोथली अध्यक्ष मिश्री लाल पटेल एवं ग्राम सरपंच ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय परिसर में प्रस्तावित शेड निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस शेड के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकता है और इस प्रकार के कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक होंगे।

           उपाध्यक्ष केशव साहू ने बताया इस शेड निर्माण कार्य पर लगभग 15 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके साथ ही ग्राम के वार्ड क्रमांक 02 में नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों को स्वच्छता एवं जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

           भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के पंच चैन सिंह साहू, दीनदयाल निषाद, उषा बाई यादव, संध्या साहू सहित अन्य पंचगण उपस्थित रहे। वहीं ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष चुंम्मन लाल साहू, उपाध्यक्ष टीकाराम साहू, अरुण साहू, पारसमणी साहू, डोमन लाल साहू, प्रभु राम साहू, शत्रुघ्न साहू, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। शाला विकास समिति, ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों में इस कार्य के प्रति उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि शेड निर्माण होने से विद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संपन्न कराने में काफी सुविधा होगी, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।

No comments