Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर को UGC से 12(B) की मान्यता: शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर:- क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण मील...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थान ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने संस्थान को UGC अधिनियम, 1956 की धारा 12(B) के तहत आधिकारिक मान्यता प्रदान कर दी है। संस्थान को धारा 2(f) की मान्यता पूर्व में ही प्राप्त थी, और अब 12(B) का दर्जा मिलने से कॉलेज केंद्रीय सहायता और अनुसंधान अनुदान (Research Grants) के लिए पूरी तरह पात्र हो गया है। इस गौरवशाली उपलब्धि पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, "UGC द्वारा 12(B) की मान्यता मिलना हमारे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन की जीत है। अब हम राष्ट्रीय स्तर के शोध और विकास कार्यों में सीधे जुड़ सकेंगे, जिसका सीधा लाभ हमारे विद्यार्थियों को मिलेगा।" संस्थान के Joint Secretary डॉ. अनुराग जैन ने इस सफलता को टीम वर्क का परिणाम बताते हुए कहा, "2(f) के बाद अब 12(B) की पात्रता हासिल करना कॉलेज के भविष्य के लिए नए द्वार खोलेगा। हम शिक्षा के क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

         कॉलेज की Co-Director श्रीमती भारती शुक्ला जी ने खुशी जाहिर करते हुए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की निरंतर उन्नति का प्रतीक है। संस्थान की प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने इस अवसर पर कहा, "UGC 12(B) की मान्यता मिलने से कॉलेज को अब बुनियादी ढांचे के विकास, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और शैक्षणिक नवाचारों के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकेगी। महाविद्यालय में शिक्षा विषय का शोध केंद्र है जो प रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड है , 12 b की मान्यता से कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण और अधिक समृद्ध बनेगा।

         अभनपुर स्थित ग्रेसियस कॉलेज को यह दर्जा मिलना स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए एक वरदान साबित होगा। अब संस्थान में राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, वर्कशॉप और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन अधिक व्यापक स्तर पर किया जा सकेगा।इस उपलब्धि पर कॉलेज के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ में उत्साह का माहौल है और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

No comments