छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 29 अप्रैल 2026 को घोषित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम में श...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 29 अप्रैल 2026 को घोषित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा परिणाम में शासकीय हाई स्कूल भुसरेंगा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 90.90 प्रतिशत दर्ज किया गया।कक्षा 10वीं में कुल 22 विद्यार्थी दर्ज थे, जिनमें से 20 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें 8 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 12 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।परिणाम में प्रियंका निर्मलकर ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कु. प्रतिभा साहू ने 75 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान और कु. डिम्पल साहू ने 71.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर एसएमडीसी के पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर, ग्राम पंचायत भुसरेंगा की सरपंच श्रीमती ललिता साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भावेश चंद्राकर सहित सदस्य विजय साहू, खिलेंद्र साहू, चमन निर्मलकर, अनुज साहू एवं ललित दीवान उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख कल्याण सिंह कोठरे एवं विद्यालय के व्याख्याताओं श्रीमती गीता यादव, श्रीमती लता देवांगन, श्रीमती कुमेश्वरी साहू, श्री यशवंत सिन्हा सहित समस्त पालकों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments