Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में NMSSE परीक्षा 2मई को, 1053विद्यार्थी होंगे शामिल

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीणता छात्रवृत्ति (NMSSE) परीक्षा 2026 का आयोजन 2 मई को किया जाएगा। विकासखंड कुरुद से ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीणता छात्रवृत्ति (NMSSE) परीक्षा 2026 का आयोजन 2 मई को किया जाएगा। विकासखंड कुरुद से इस परीक्षा में कुल 1053 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए एक मुख्य केंद्र और एक उपकेंद्र निर्धारित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोल नंबर 2603020001 से 2603020700 तक के विद्यार्थियों के लिए पीएम श्री सेजेस (SEGES) कुरुद को मुख्य केंद्र बनाया गया है, जबकि रोल नंबर 2603020701 से 2603021053 तक के परीक्षार्थियों के लिए सरस्वती शिशु मंदिर कुरुद को उपकेंद्र निर्धारित किया गया है।

         मुख्य केन्द्राध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने प्रधान पाठकों और संकुल समन्वयकों से अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने की अपील की है।परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना अनिवार्य है। सभी विद्यार्थियों को अपना प्रवेश पत्र साथ लाना होगा। प्रशासन ने अभिभावकों से भी सहयोग की अपील करते हुए बच्चों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने का आग्रह किया है।

No comments