छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मेघा:- ग्राम खैरझिटी की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी स्मृता साहू ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 80.4% अंक प्राप्त कर अपने...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
मेघा:- ग्राम खैरझिटी की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी स्मृता साहू ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 80.4% अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, परिवार, स्कूल और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने इस सफलता को क्षेत्र के लिए “गौरव का पल” बताया और स्मृता को बधाइयां दीं।
स्मृता साहू, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मेघा की छात्रा हैं। उनके पिता जय नारायण साहू ग्राम के वर्तमान सरपंच हैं और माता श्रीमती यशोदा साहू गृहिणी हैं। दो बहनों में स्मृता ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। माता-पिता ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्मृता की सफलता यह साबित करती है कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत और ईमानदारी से की गई पढ़ाई निश्चित रूप से सफलता दिलाती है। उन्होंने बिना किसी दिखावे के पूरी लगन से अध्ययन कर यह मुकाम हासिल किया।इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने स्मृता साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


No comments