Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बड़े उरला मिडिल स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक पवन गुरुपंच को दी भावभीनी विदाई

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर:- मिडिल स्कूल बड़े उरला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, साथ ही सेवानिवृत्त प्रधान पाठक पवन गुरुपंच को...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- मिडिल स्कूल बड़े उरला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, साथ ही सेवानिवृत्त प्रधान पाठक पवन गुरुपंच को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।परीक्षा परिणाम में कक्षा आठवीं में अंकित अंसारी प्रथम, सूरज हरवंश द्वितीय एवं रितेश विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं में मेंयांशु यादव प्रथम, लक्ष्य टंडन द्वितीय एवं कबीर हरवंश तृतीय रहे। वहीं कक्षा छठवीं में निखिल सिन्हा प्रथम, गीतेश साहू द्वितीय एवं परमजीत हरवंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

      कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक पवन गुरुपंच ने अपने संबोधन में कहा कि “किताब से बड़ा कोई दोस्त नहीं और मेहनत से बड़ा कोई जादू नहीं होता। विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने चाहिए और अच्छा इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए।” समाजसेवी रतन लाल गिलहरे ने अनुशासन, देशप्रेम एवं माता-पिता की आज्ञा का पालन करने पर जोर दिया।

    इस अवसर पर सुशीला हरवंश (सभापति, नगर पालिका परिषद), लुकेश साहू (विधायक प्रतिनिधि), जितेश्वरी साहू (उपाध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति) सहित सेवानिवृत्त शिक्षकगण बी.बी. वर्मा, एच.एल. गिलहरे, एन.डी. बंजारे, बी.एस. ठाकुर, अन्नपूर्णा चौहान उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पवन गुरुपंच के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन पूर्णेन्द्र पाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रभारी प्रधान पाठक प्रेमलता साहू ने किया। इस अवसर पर रामदास मिरी, एकलव्य साहू, बादल हरवंश, इंदुप्रभा साहू, प्रमिला वाद्यक, आरती यादव सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

No comments