Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज में राज्य स्तरीय एनाटॉमिकल एग्जीबिशन संपन्न, 14 कॉलेजों के 42 मॉडल ने किया आकर्षित

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अभनपुर में राज्य स्तरीय एनाटॉमिकल एग्जीबिशन का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अभनपुर में राज्य स्तरीय एनाटॉमिकल एग्जीबिशन का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के 14 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेते हुए कुल 42 एनाटॉमिकल मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें विद्यार्थियों के ज्ञान, रचनात्मकता और कौशल की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश कुमार सिन्हा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एनाटॉमी चिकित्सा विज्ञान की आधारशिला है, जो मानव शरीर की संरचना और कार्यप्रणाली को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

           महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजन को भव्य रूप मिला। वहीं ग्रेसियस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डायरेक्टर डॉ. राहुल यादव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। प्राचार्या डॉ. डी. कलई चेलवी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि शासकीय नर्सिंग कॉलेज रायपुर की प्राचार्य श्रीमती शैलू साजी ने मॉडलों का मूल्यांकन करते हुए प्रतिभागियों को उपयोगी सुझाव दिए।

        कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर मिस ओशिन चंद्राकर एवं हेमलता सपहा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षकगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।प्रतियोगिता में ग्रेसियस कॉलेज, अभनपुर के कोमेश्वर साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पीजी कॉलेज भिलाई की टीम खुशी, भूमिका एवं रोशनी को मिला, जबकि तृतीय स्थान शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज भिलाई की टीम काशिश, खुशबू एवं हितेश ने हासिल किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर पीयूष मेश्राम ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन की सभी अतिथियों और दर्शकों ने सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

No comments