छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- भारतीय किसान संघ जिला धमतरी की महत्वपूर्ण बैठक आज नए कृषि उपज मंडी परिसर कुरूद में आयोजित की गई। बैठक में किसा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- भारतीय किसान संघ जिला धमतरी की महत्वपूर्ण बैठक आज नए कृषि उपज मंडी परिसर कुरूद में आयोजित की गई। बैठक में किसानों के संगठन विस्तार, जमीनी समस्याओं तथा कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सदस्य चंद्रकांत गौर, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा एवं महामंत्री नवीन शेष विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में धमतरी, कुरूद, भखारा एवं मगरलोड तहसील के अध्यक्ष, मंत्री एवं जिले के सभी पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर चंद्रकांत गौर ने किसानों की जमीनी समस्याओं, संगठन की भूमिका, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने, आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्रीय उत्पादन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।प्रदेश संगठन मंत्री मनीष शर्मा ने संगठन की मजबूती एवं उसके ढांचे पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। बैठक में जैविक खेती, जहर मुक्त खेती, मिश्रित फसल उत्पादन, सहकारिता, राजस्व, विद्युत एवं युवा आयाम जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे किसानों ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन जिलाध्यक्ष लालाराम चंद्राकर ने किया, जबकि संचालन जिला मंत्री दुलार सिंह द्वारा किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सिंधु बैस, सह मंत्री डॉ. कपिल पटेल, कोषाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, डॉ. दीनानाथ साहू, राजकुमार चंद्राकर, रामेश्वर सिंह, व्यास नारायण साहू, राजेंद्र साहू, विनय साहू, तोमन साहू, मनसा साहू, कमलेश मारकंडे, गौतम साहू, हीरालाल साहू, ठाकुर राम साहू, रमन साहू, थानेंद्र साहू, टीकाराम साहू, हिमेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


No comments