छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को निखारने और उन्हें भव...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को निखारने और उन्हें भविष्य की तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय भव्य वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। 'एयरोमॉडलिंग एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी' पर आधारित यह विशेष कार्यशाला 20 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी।इस वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थियों को ड्रोन के डिजाइन, असेंबली, प्रोग्रामिंग और उड़ान के नियमों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण (Hands-on Training) दिया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला जी ने कहा कि "वर्तमान युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन का है, जिसमें ड्रोन तकनीक एक क्रांतिकारी भूमिका निभा रही है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें उन कौशलों में पारंगत करना है, जिनकी मांग वैश्विक बाजार में है। यह वर्कशॉप उनके करियर को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगी।"कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रिया तिवारी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि "कंप्यूटर साइंस विभाग की यह पहल सराहनीय है। एयरोमॉडलिंग और ड्रोन तकनीक जैसे विषयों पर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने से विद्यार्थियों में नवाचार (Innovation) और तकनीकी समझ विकसित होगी। हम चाहते हैं कि हमारे छात्र तकनीकी रूप से इतने सक्षम बनें कि वे भविष्य की चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें।"
वर्कशॉप की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार रहेंगी इसमें ड्रोन और एयरोमॉडलिंग के बुनियादी सिद्धांतों की जानकारी दी जावेगी। ड्रोन के विभिन्न पुर्जों (Components) की असेंबली और कैलिब्रेश, फ्लाइट सिम्युलेटर ट्रेनिंग और सुरक्षित उड़ान के नियम को बताया जाएगा विशेषज्ञों द्वारा लाइव ड्रोन फ्लाइंग का प्रदर्शन भी किया जाएगा।इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस विभाग सहित अन्य विभागों के विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे। कार्यशाला के सफल संचालन के लिए विभाग के प्राध्यापकों और छात्र प्रतिनिधियों की एक विशेष टीम गठित की गई है।


No comments