छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के हस्तक्षेप के बाद कुरुद विकासखंड के बीईओ को हटाने की कार्रवाई की गई है। एसोसिएशन न...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के हस्तक्षेप के बाद कुरुद विकासखंड के बीईओ को हटाने की कार्रवाई की गई है। एसोसिएशन ने बीईओ के तानाशाही एवं भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर से शिकायत की थी, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया।जानकारी के अनुसार, कुरुद के बीईओ चंद्रकुमार साहू के स्थान पर सेजेस कुकरेल के प्राचार्य राजेश बैस को आगामी पदस्थापना तक प्रभारी बीईओ नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साहू एवं सचिव अशोक साहू ने बताया कि बीईओ की कार्यशैली से ब्लॉक के शिक्षक लंबे समय से परेशान थे और कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हो रही थी।
उन्होंने बताया कि विधायक अजय चंद्राकर ने शिक्षकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मामले में हस्तक्षेप किया और उन्हें अन्यत्र पदस्थ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस निर्णय पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों—डॉ. भूषण चंद्राकर (जिला अध्यक्ष), देवनाथ साहू, शैलेंद्र पारीक, सविता छाटा, लोमश साहू (कोषाध्यक्ष), एन.आर. बघेल, मनोज नेताम, जसवंत, मूलचंद मारकंडे, प्रमोद सिन्हा, बलराम साहू, नीलकमल चंद्राकर, तुकेश्वर गहिवारे, चंद्रहास देवांगन, उर्वशी साहू, तोषण साहू, गेंडलाल मारकंडे, मिथलेश साहू, संजय साहू, लीलाराम कुर्रे, रामदयाल साहू, पंचकुमार ध्रुव, टोमान, रामिहोरा, रवि साहू, मीकेश साहू, कमलेश्वरी साहू, टेकराम कंवर, मोहित साहू, पूर्णानंद यादव, खिलेश्वर साहू, पवन साहू सहित अन्य ने खुशी जताते हुए आभार प्रकट किया।


No comments