छत्तीसगढ़ कौशल न्युज रायपुर:- मैग्नेट मॉल रायपुर में "खुशियां बांटे अभियान" के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रकृति मित्र स...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
रायपुर:- मैग्नेट मॉल रायपुर में "खुशियां बांटे अभियान" के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रकृति मित्र सम्मान समारोह में प्राकृतिक संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्था को सम्मानित किया गया। इस गरिमामय आयोजन में समाजसेवियों के साथ-साथ गौ सेवकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था को "प्रकृति मित्र सम्मान 2026" से नवाजा गया। यह सम्मान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती वर्णिका शर्मा के करकमलों से प्रदान किया गया, जो संस्था के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
संस्था के प्रतिनिधियों ने "खुशियां बांटे अभियान" के पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों की पहचान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें समाज और प्रकृति के हित में आगे भी समर्पित भाव से कार्य करते रहने की प्रेरणा देती रहेगी।


No comments