Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रकृति संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य पर ‘प्रकृति मित्र सम्मान 2026’ से सम्मानित हुई संस्था

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- मैग्नेट मॉल में "खुशियां बांटे अभियान" द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रकृति मित्र सम्मा...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- मैग्नेट मॉल में "खुशियां बांटे अभियान" द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रकृति मित्र सम्मान समारोह में प्राकृतिक संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हमारी संस्था को भी उसके निरंतर प्रयासों के लिए ‘प्रकृति मित्र सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में प्राकृतिक संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवियों के साथ-साथ गौ सेवकों को भी सम्मान प्रदान किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण रहा कि यह सम्मान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती वर्णिका शर्मा के करकमलों से प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।संस्था ने इस सम्मान के लिए "खुशियां बांटे अभियान" के पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और भविष्य में समाज एवं प्रकृति के हित में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

No comments