छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- जिले के ग्राम कंडेल की होनहार छात्रा कुसुम लता विप्रे ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- जिले के ग्राम कंडेल की होनहार छात्रा कुसुम लता विप्रे ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त कर धमतरी जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।कुसुम लता की सफलता पर भोथली मंडल भाजपा द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल, कृपाराम साहू, रामाधार साहू, पूर्व जनपद सदस्य एवं कंडेल सोसाइटी अध्यक्ष यतीश भूषण श्रीवास्तव, सरपंच गिरधर सार्वा, हेमंत चंद्राकर, जिला मंत्री गिरीश साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित ग्राम के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर कंडेल हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे और सभी ने कुसुम लता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।


No comments