Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कोसमर्रा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की दबिश, नहीं मिली कोई बरामदगी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भखारा: - ग्राम कोसमर्रा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को दबिश दी। कार्रवाई के दौर...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भखारा:- ग्राम कोसमर्रा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संजय पारधी के मकान की तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी प्रकार का अवैध मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। कार्रवाई के बाद आबकारी अधिकारियों ने ग्राम के सरपंच, महिला कमांडो समूह एवं अन्य ग्रामीणों से संपर्क कर अवैध मदिरा विक्रेताओं के संबंध में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अवैध शराब के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है। यदि कोई व्यक्ति अवैध मदिरा का कारोबार करता पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दी जाएगी।

      आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसमर्रा सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त जारी रहेगी और अवैध मदिरा के विक्रय में लिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments