Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

महिला आरक्षण संकल्प पर रंजना साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी बधाई

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के संकल्प प्रस्तुत किए जाने पर भाजपा...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के संकल्प प्रस्तुत किए जाने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर बधाई दी।इस दौरान रंजना साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि नारी शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। जब महिलाओं को सम्मान, अवसर और नेतृत्व मिलता है, तभी समाज और देश वास्तविक रूप से आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार, सम्मान और निर्णय लेने की शक्ति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

     रंजना साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज प्रस्तुत किया गया यह संकल्प महिलाओं के हित में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।अंत में उन्होंने प्रदेश की समस्त महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर बताया।


No comments