छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास के उद्देश्य से रांवा मंडल, जिला ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं कार्यकर्ताओं के बौद्धिक विकास के उद्देश्य से रांवा मंडल, जिला धमतरी में प्रशिक्षण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमन राव ने की।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने संबोधन में प्रशिक्षण अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त संगठनात्मक पार्टी है, जहाँ कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह व्यक्तित्व विकास, वैचारिक स्पष्टता और संगठनात्मक कौशल को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है।उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और कार्यप्रणाली को गहराई से समझते हैं, जिससे वे समाज में प्रभावी भूमिका निभा पाते हैं। एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान देता है।
श्रीमती साहू ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ करें। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी गतिविधियों एवं जनसंपर्क को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। शुभारंभ अवसर पर मंडल प्रशिक्षण प्रभारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


No comments