Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, खिलेन्द्र ध्रुव हुए शामिल

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन धमतरी नगर में किया गया, जिसमें ब्लॉक कांग्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन धमतरी नगर में किया गया, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।शोभायात्रा में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

       इस अवसर पर श्री ध्रुव ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें शिक्षा, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि हम बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता एवं समानता स्थापित करने हेतु कार्य करें।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने एवं एक सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

No comments