Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

एफडी टाउन (श्री राम) चर्रा रोड....में उद्यान की आरक्षित जमीन पर बिक्री का आरोप, समिति ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- नगर के के.एफ.बी. टाउन कॉलोनी, चर्रा रोड स्थित उद्यान के लिए आरक्षित भूमि को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। श्...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- नगर के के.एफ.बी. टाउन कॉलोनी, चर्रा रोड स्थित उद्यान के लिए आरक्षित भूमि को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। श्री राम जन कल्याण समिति ने आरोप लगाया है कि पार्क के लिए सुरक्षित जमीन को कथित रूप से गुपचुप तरीके से बेचा जा रहा है, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं।समिति द्वारा एसडीएम कुरूद को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि कॉलोनी के स्वीकृत ले-आउट में दो स्थानों पर उद्यान के लिए भूमि आरक्षित है—एक चर्रा रोड की ओर और दूसरा डांडेसरा गांव की दिशा में। लेकिन इन स्थानों पर हाल ही में हो रही गतिविधियों से संदेह की स्थिति बन गई है।स्थानीय जानकारी के अनुसार आरक्षित भूमि पर सीमेंट के पोल गाड़े जा चुके हैं, जो संभावित प्लॉटिंग या बिक्री की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित भूमि पर यह कार्य किसकी अनुमति से किया जा रहा है।

              समिति के अध्यक्ष जॉनसन सिंह, सचिव गणेश यादव एवं कोषाध्यक्ष चन्द्रसेन ध्रुव ने कहा कि कॉलोनी में प्लॉट विक्रय के समय उद्यान, खेलकूद एवं अन्य सुविधाओं का वादा किया गया था। अब यदि उसी जमीन को बेचा जा रहा है तो यह नियमों का उल्लंघन और रहवासियों के साथ धोखा है।

समिति ने आशंका जताई है कि अज्ञात एजेंटों के माध्यम से यह पूरा मामला संचालित किया जा रहा है। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उठते सवालों ने प्रशासन की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।समिति ने प्रशासन से मांग की है कि स्थल निरीक्षण कर मामले की गहन जांच की जाए और अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

               ज्ञापन सौंपने वालों में महेश साहू, दिनेश साहू, मिनेश चंद्राकर, रविन्द्र गिरी गोस्वामी एवं मनोज साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या आरक्षित उद्यान भूमि को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

No comments