छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम सेमरा (बी) में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टाप डैम निर्माण कार्य का भूमिपूजन शुक्रवार को विध...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम सेमरा (बी) में 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टाप डैम निर्माण कार्य का भूमिपूजन शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्टाप डैम के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे आसपास के गांवों को भी लाभ मिलेगा और जल स्तर में सुधार होगा।
कार्यक्रम में शासन की जनहितकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


No comments