Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सोरिद वार्ड में ब्राम्हण समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण को मिली स्वीकृति, रंजना साहू ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - नगर पालिका निगम धमतरी क्षेत्र के अंतर्गत सोरिद वार्ड में ब्राम्हण समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- नगर पालिका निगम धमतरी क्षेत्र के अंतर्गत सोरिद वार्ड में ब्राम्हण समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य को लेकर बड़ी सौगात मिली है। अधोसंरचना मद से इस कार्य हेतु 20 लाख रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्रीय नागरिकों एवं ब्राम्हण समाज में खुशी का माहौल है। वित्तीय वर्ष में अधोसंरचना मद अंतर्गत उक्त निर्माण कार्य के लिए 20.00 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई, इस राशि से सोरिद वार्ड में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिससे ब्राह्मण समाज सहित वार्ड वासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 

             इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति समाज के लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, सामुदायिक भवन के निर्माण से समाज को एक स्थायी भवन मिलेगा, जहां विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। रंजना साहू ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और धमतरी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

No comments