Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छाती में भीषण आग से मचा हड़कंप, हजारों का नुकसान; पीड़ितों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग की

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम छाती में शुक्रवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की आशंका से भीषण आगजनी की घटना सामने आई है।...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम छाती में शुक्रवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की आशंका से भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। तेज गर्मी और हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और खेतों से होते हुए बाड़ी व रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

        गांव के लोगों ने तत्काल पानी की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्राम पंचायत छाती द्वारा मुनादी कराकर नल-जल योजना के तहत पानी सप्लाई चालू की गई, जिसके जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया। इस दौरान पटवारी, कोटवार सहित अन्य स्थानीय कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।आगजनी में सबसे अधिक नुकसान ईश्वर चंद्राकर की केलाबाड़ी में हुआ, जहां भारी क्षति दर्ज की गई। वहीं नरेंद्र साहू के बाड़ी में लगे महंगे आम के पेड़ फल सहित जलकर खाक हो गए। खेत-खलिहानों में रखे पैरा, कुट्टी समेत अन्य सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गई। आग कई किलोमीटर तक फैल गई थी।

        ग्रामीणों का कहना है कि यदि गंगरेल से तालाब तक नाली के माध्यम से पानी उपलब्ध नहीं होता, तो उडेना मार्ग स्थित सैकड़ों गरीबों के झोपड़ी, पेरावट और घर भी जलकर राख हो सकते थे।घटना के बाद पीड़ितों ने जिला प्रशासन से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम सेवक, पटवारी और तहसीलदार को फोन के माध्यम से सूचित कर मुआवजे की मांग रखी गई है। अधिकारियों ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर मुआवजा आकलन करने का आश्वासन दिया है।साथ ही ग्रामीणों ने आग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।

No comments