छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को भाजपा प्रदेश उपाध्यक...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड के बूथ क्रमांक 203 में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। यह कार्यक्रम प्रभारी ललित माणेक के निवास पर आयोजित किया गया।
रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक संबोधन ने सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्रहित में छोटे-छोटे प्रयासों की महत्ता को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने जनगणना में सभी से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा देश-विदेश के नवाचारों को साझा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जो विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
कार्यक्रम के बाद रंजना साहू ने महिलाओं को नारी शक्ति वंदन शपथ दिलाई। इस दौरान महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और महिला विरोधी सोच के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ललित माणेक, नीरज नाहर, सुमीत त्रिवेदी, अभिषेक अंबानी, लोचन साह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।


No comments