Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सरकारी नमक पैकेट में कंकड़ मिलने पर गंभीर चिंता – खिलेंद्र ध्रुव

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राशन दुकानों के माध्यम से वितरित किए जा रहे “अमृत नमक” पैकेट को लेकर एक गंभीर लापरवाही स...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राशन दुकानों के माध्यम से वितरित किए जा रहे “अमृत नमक” पैकेट को लेकर एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। कई हितग्राहियों द्वारा शिकायत की गई है कि नमक के पैकेटों में कंकड़ (पत्थर के छोटे टुकड़े) पाए जा रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ भी है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा वितरित सामग्री में इस प्रकार की अशुद्धि अस्वीकार्य है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

        श्री ध्रुव ने संबंधित खाद्य विभाग से मांग की है कि दोषी एजेंसी या आपूर्तिकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नमक का उपयोग करने से पहले उसकी जांच अवश्य करें। यदि किसी पैकेट में कंकड़ या अन्य अशुद्धि मिलती है, तो इसकी शिकायत तत्काल नजदीकी राशन दुकान, संबंधित अधिकारी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को अवश्य करें।अंत में उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाई जाएगी।

No comments