Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनसीसी गर्ल्स बटालियन का शुभारंभ, छात्राओं को मिलेगा नया मंच

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर: - ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर ने शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और महत्वपू...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर ने शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इस शैक्षणिक सत्र से एनसीसी (NCC) गर्ल्स बटालियन की शुरुआत की है। इस पहल से कॉलेज की छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देश सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सशक्त अवसर प्राप्त होगा।संस्थान के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष शुक्ला ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्राओं के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी के माध्यम से छात्राएं शारीरिक रूप से सशक्त बनने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी बेहतर ढंग से समझ सकेंगी।

         संयुक्त सचिव डॉ. अनुराग जैन ने कहा कि एनसीसी युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन और एकता की भावना विकसित करता है। उन्होंने इसे कॉलेज के नवाचार और छात्र हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर श्रीमती भारती शुक्ला ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

           कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी ने कहा कि एनसीसी गर्ल्स विंग की शुरुआत संस्थान के लिए गर्व का विषय है। इससे छात्राओं को ‘बी’ और ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जो सेना और विभिन्न सरकारी सेवाओं में उनके करियर के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने छात्राओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. मुक्ता कौशिक ने जानकारी दी कि वर्तमान प्रवेश सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राएं एनसीसी के लिए आवेदन कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्राएं कॉलेज कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

No comments