छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- ग्राम सेमरा (बी) में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियों के सहयोग ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम सेमरा (बी) में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बजरंगबली मंदिर में पंचमुखी हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजन अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर एक दिवसीय भव्य मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में त्रिलोक मानस परिवार बोरिद फिंगेश्वर, सीताक्षी मानस परिवार सिंगदेही भखारा एवं बस्तरिहा मानस परिवार कोदागांव (बस्तर) द्वारा मनमोहक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत धमतरी के उपाध्यक्ष केशव साहू, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, सरपंच श्रवण कुमार साहू सहित पवन साहू, कार्तिक निषाद, दिनेश राजपूत, राधेलाल पटेल, तेजराम चन्द्राकार, यादराम साहू, प्रहलाद पटेल, जनार्दन चन्द्राकार, बालकृष्ण चन्द्राकार, थानूराम पटेल, लोचन पटेल, शत्रुघन राजपूत, राजा राजपूत, दीपक साहू, मनीष राजपूत, यशपाल साहू, लोकेश्वर नगारची एवं डोकेश देवरी का विशेष सहयोग रहा।समस्त ग्रामीण पदाधिकारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रामनारायण साहू द्वारा किया गया।


No comments