Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

हनुमान जयंती पर रामायण कार्यक्रम, टीना शेड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  नगरी:- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ग्राम में रामायण कार्यक्रम के साथ शीतला माता मंदिर के सामने टीना शेड निर्माण हेतु ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

नगरी:- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर ग्राम में रामायण कार्यक्रम के साथ शीतला माता मंदिर के सामने टीना शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम समिति के संरक्षक शत्रुघन यादव, सरपंच मुकेश्वरी छेदेया, ग्राम समिति अध्यक्ष मानिक राम साहू, बलदाऊ यादव, रामजी यादव, बलराम यादव, पांचो बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि हनुमान जी का जीवन हमें भगवान श्रीराम के प्रति अटूट आस्था, समर्पण और सेवा भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि टीना शेड के निर्माण से गांव में सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थल उपलब्ध होगा, जिससे ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।ग्रामवासियों ने इस पहल के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टीना शेड गांव में विभिन्न गतिविधियों के संचालन में सहायक सिद्ध होगा और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा।

No comments