Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जनसेवा के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राजकुमारी नेताम

  धमतरी:- ग्राम पंचायत लीलर में सरपंच उपचुनाव के तहत स्वर्गीय सरपंच स्व. हेमंत नेताम की पत्नी एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती राजकुमा...

 

धमतरी:- ग्राम पंचायत लीलर में सरपंच उपचुनाव के तहत स्वर्गीय सरपंच स्व. हेमंत नेताम की पत्नी एवं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती राजकुमारी नेताम ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने रुद्री स्थित कार्यालय पहुंचकर धमतरी विधायक ओंकार साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।श्रीमती राजकुमारी नेताम ने अपने स्वर्गीय पति स्व. हेमंत नेताम की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि वे ग्रामवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से जनसेवा एवं ग्राम विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने कहा कि स्व. हेमंत नेताम ने ग्राम पंचायत लीलर में हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य किया। वे जनता के बीच लोकप्रिय एवं सक्रिय जनप्रतिनिधि थे। आज उनकी पत्नी राजकुमारी नेताम उसी सेवा भावना, समर्पण और जनविश्वास के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं।

            विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है। पंचायत स्तर पर मजबूत और संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्राम पंचायत लीलर की जनता राजकुमारी नेताम को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करेगी।उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है तथा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का कार्य करेंगी।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में विजय दिलाने का संकल्प लिया। मौके पर सूर्या नेताम जोन अध्यक्ष , अगस्त नेताम , तुलाराम यादव, राजेंद्र ओटी , हेमू कुंजम, भगत नेताम, शंकर मरकाम , देवीचरण दीवान, केशो दीवान, नितेश दीवान , राजकुमारी नेताम, धनमत यादव  , शीतू बाई कंवर, लता यादव, सरस्वती नेताम, अहिल्या नेताम, बल्दी नेताम, गायत्री निषाद, गायत्री ओटी, शुकांतिन नेताम, ऐत्री नेताम, परमिला सेन साथ में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और समर्थक उपस्थित रहे |

No comments