छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी: - ग्राम मड़ाईभाठा में भाजपा नेता द्वारा महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के म...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम मड़ाईभाठा में भाजपा नेता द्वारा महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पीड़ित महिला के घर पहुंचे और पूरे परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी अन्याय के खिलाफ उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि सत्ता और राजनीतिक दबाव के कारण यदि किसी पीड़ित को न्याय से वंचित करने की कोशिश की गई तो कांग्रेस सड़क से लेकर थाने तक आंदोलन करेगी।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग सत्ता के नशे में आम जनता को डराने और दबाने का प्रयास कर रहे हैं। महिला के साथ हुई घटना केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि समाज की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो पूरे मामले की सच्चाई सामने ला रहा है, इसलिए पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर तत्काल FIR दर्ज करनी चाहिए।पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राजनीतिक रसूख के दम पर कानून को चुनौती देने की हिम्मत न कर सके।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि “बेटी बचाओ” का नारा केवल भाषणों और पोस्टरों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि जमीन पर भी महिलाओं को न्याय और सुरक्षा मिलनी चाहिए।पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments