Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मां भानेश्वरी के आदर्श समाज को एकता, सेवा और संस्कारों की राह दिखाते हैं - रंजना साहू

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- दुर्ग संभाग के बालोद जिले के ग्राम सनौद में प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव का श्रद्धा, भक्ति और सामा...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- दुर्ग संभाग के बालोद जिले के ग्राम सनौद में प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव का श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में आयोजित हुआ। इस भव्य आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू बतौर अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रदेशभर से साहू समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भानेश्वरी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। समाज के वरिष्ठजनों ने मां भानेश्वरी के जीवन, आदर्शों एवं समाज निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित एवं संस्कारित बनाने का संदेश दिया। 

             इस अवसर पर अतिथि उद्बोधन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि मां भानेश्वरी केवल साहू समाज की आराध्य देवी ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के लिए त्याग, सेवा, परिश्रम और संस्कारों की प्रेरणास्रोत हैं, उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता है, समाज की शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित होती है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। रंजना साहू ने आगे कहा कि साहू समाज ने सदैव शिक्षा, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी समाज की संस्कृति, परंपराओं और आदर्शों को आत्मसात करते हुए आधुनिक शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से आगे बढ़े। उन्होने युवाओं से समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। 

              श्रीमती रंजना साहू ने प्रदेश साहू समाज एवं दुर्ग संभाग के समस्त पदाधिकारियों को इतने वृहद एवं भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने उपस्थित समाजजनों को मां भानेश्वरी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

No comments