विभिन्न तहसीलों में भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- भारतीय किसान संघ जिला धमतरी के अंतर्गत कुकरेल, नगरी एवं बेलरगांव तहसीलों में तहसील स्तरीय बैठकें उनके मुख्यालयों में संपन्न हुईं। बैठकों में किसानों की वर्तमान कृषि संबंधी समस्याओं, संगठन विस्तार एवं कृषि विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर, जिला मंत्री दुलार सिंहा एवं पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसानों ने राज्य सरकार से मांग की कि सभी किसानों को बिना किसी परेशानी के खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा खाद वितरण पर लगाए गए प्रतिबंधों को तत्काल हटाया जाए। साथ ही रासायनिक खाद के उपयोग को कम करते हुए जैविक खाद को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

           बैठक में केंद्र सरकार की दलहन एवं तिलहन प्रोत्साहन नीति तथा मूल्य वृद्धि का स्वागत करते हुए किसानों ने मांग की कि दलहन-तिलहन का समर्थन मूल्य स्थानीय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए एवं खरीदी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा कोदो, कुटकी एवं रागी जैसी मिलेट्स फसलों के उत्पादन बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

      किसानों ने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर के कृषि हितैषी कार्यों की सराहना की। बैठक में बहुफसली उत्पादन, नई कृषि तकनीकों को बढ़ावा, खाद गोदाम स्थापना, दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन, बगौद में पशु आहार फैक्ट्री का संचालन, मखाना एवं नारियल की खेती, फलदार वृक्षारोपण तथा पर्यटन विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई। किसानों ने कृषि संबंधी राजस्व मामलों का समय सीमा में समाधान करने की भी मांग रखी।बैठक में कुकरेल से मेहतरु साहू, संतोष साहू, कुलदीप सिंह, संजय नेम, सुंदर सिंह ध्रुव एवं अकबर मांडवी, नगरी तहसील से अध्यक्ष तुलसीराम साहू, आर.पी. साहू, वकील प्रकाश चंद साहू, टेमन लाल साहू, नरेश मांझी, रतनू साहू एवं सीरधन सोम तथा बेलरगांव तहसील से उमेंद्र दीवान, ऋषभ सोनी, रेकराम पटेल, अर्जुन साहू, भोज कुमार यादव एवं ऋषि नारायण साहू सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top