Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जोरातराई (अ) में दूध खरीदी केंद्र का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिला पानी टैंकर

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भखारा :- ग्राम जोरातराई (अ) में ग्रामीण विकास और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माननीय श्री अजय चंद्राकर जी व...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भखारा:- ग्राम जोरातराई (अ) में ग्रामीण विकास और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माननीय श्री अजय चंद्राकर जी विधायक कुरूद एवं कैबिनेट मंत्री के निर्देश एवं मार्गदर्शन में सरकारी दुग्ध समिति का गठन किया गया। इसी क्रम में शनिवार को गांव में दूध खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। इससे क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक किसानों को अब अपने गांव में ही दूध विक्रय की सुविधा मिल सकेगी।

       कार्यक्रम के दौरान गर्मी के मौसम में बढ़ते जल संकट को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती पूजा राजू सिंहा द्वारा 15वें वित्त मद से 2.50 लाख रुपये की लागत का पानी टैंकर भी ग्रामवासियों को प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती पूजा राजू सिन्हा, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सरपंच श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामस्वरूप साहू, उपसरपंच ईश्वर निषाद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

              कार्यक्रम में नंदकुमार साहू, बंसीलाल साहू, धनसिंह साहू, पंचम पाल, मानसिंह साहू, धनसाय साहू, अशोक पाल, मानक लाल साहू, गोपाल सिंह राजपूत, संतोष साहू, प्रकाश निषाद, प्यारेलाल पाल, सुखीराम पाल, लक्ष्मण पाल, देवनारायण साहू, बालमुकुंद साहू, सुरजीत तारक, प्रकाश तारक, नंदकुमार हिरवानी, कोदूराम साहू, भिखारी साहू, टेकराम निर्मलकर, कैलाश साहू, रोहित दास वैष्णव, गोविंद साहू, दीनदयाल निषाद, खेलन साहू, हरिश्चंद्र तारक, गणेश साहू, दुर्गेश यदु, श्रीमती शारदा साहू, हिरमेश साहू, यामिनी यदु, मोगरा साहू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments